नई बहू को मुंह दिखाई पर दें ये 7 खूबसूरत गोल्ड इयररिंग्स


By Akshara Verma24, Jan 2025 03:40 PMjagran.com

लेटेस्ट और ट्रेडिंग गोल्ड इयररिंग्स

नई नवेली दुल्हन के लिए आभूषण एक महत्वपूर्ण चीज होती है, जो उनकी सुंदरता में चार-चांद लगाता है। आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और ट्रेडिंग गोल्ड इयररिंग्स डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपको जरूर पसंद आएंगे।

गोल्डन झुमके

ये खूबसूरत और रॉयल लुक देने वाले गोल्डन झुमके आप नई बहू को मुंह दिखाई में दे सकती हैं। यह साड़ी और लहंगे में चार-चांद लगा देंगे। यह झुमके देखने में भी बेहद एलिगेंट लग रहे है।

रॉयल इयररिंग्स

नई बहू अपने आउटफिट पर इन हैवी इयररिंग्स को नेकलेस के साथ पहन सकती हैं, इन इयररिंग्स का स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक लड़कियों को काफी पसंद आएंगे।

स्टेटमेंट इयररिंग्स

नई नवेली दुल्हन के लिए यह इयररिंग्स काफी प्यारे और खूबसूरत लग रहे है। वह सिंपल डिसेंट साड़ी या सूट के साथ इन स्टेटमेंट इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं।

स्टड इयररिंग्स

नई बहू अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर इन स्टड इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। यह सिंपल और स्टाइलिश लुक देते है। इन्हें साड़ी के साथ कैरी करके वह अपने लुक को क्लासी बना सकती हैं।

डेंगल इयररिंग

आप नई बहू को उनके मुंह दिखाई के लिए इन खूबसूरत इयररिंग्स को बनवाकर दे सकते हैं। यह देखने में बेहद एलिगेंट लग रहे है। वह किसी भी साड़ी या सूट के साथ कैरी कर सकती हैं।

अट्रैक्टिव इयररिंग्स

क्लासी और स्टाइलिश लुक लेने के लिए आप इन इयररिंग को पहन सकती हैं। साथ ही, आप इन्हें नई बहू को भी गिफ्ट कर सकती हैं।

टियर ड्रॉप इयररिंग्स

फूलों के गुलदस्ते जैसे आकार के ये इयररिंग्स आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे। इसे आप किसी त्योहार के साथ-साथ शादियों में भी स्टाइल कर सकती हैं।

नई नवेली दुल्हन को गिफ्ट करने के लिए आप इन ट्रेडिशनल इयररिंग्स को बनवा सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik