मौसंबी के जूस में विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट आदि जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हमें लंबे समय तक हेल्दी रखता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में मौसंबी का जूस पीते हैं, तो इससे शरीर को कौन-से फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौसंबी का जूस विटामिन-सी से भरपूर होता है। ऐसे में इसका जूस का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है।
अगर आप का पाचन खराब रहता है, तो इसके लिए मौसंबी का जूस पी सकते हैं। इस जूस में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन को मजबूत बनाने का काम करता है।
मौसंबी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ऐसे में रोज आपको मौसंबी का जूस पीना चाहिए।
सर्दियों में वेट लॉस के लिए मौसंबी का जूस किसी अमृत से कम नहीं माना जाता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।
अगर आपको छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस होने लगता है, तो इसके लिए आपको मौसंबी का जूस पीना चाहिए क्योंकि इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है।
लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com