दूध प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन, विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-के और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
वहीं लौंग में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना 1 गिलास लौंग वाला दूध पीते हैं, तो इससे सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अपनी डाइट में लौंग वाला दूध जरूर शामिल करना चाहिए। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लौंग वाला दूध कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, फाइबर का रिच सोर्स होता है, जो आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है।
अगर आप रोजाना दूध में लौंग डालकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट संबंधी बीमारियों से निजात मिल सकती है।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इसके लिए लौंग वाला दूध पिया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं।
लौंग वाले दूध में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों की सेहत में मदद करते हैं। इसके चलते आपकी भी रोज इस दूध का सेवन करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com