इन लोगों को नहीं पीना चाहिए लौकी का जूस


By Farhan Khan24, Jan 2025 12:40 PMjagran.com

लौकी के जूस में मौजूद पोषक तत्व

लौकी के जूस में फाइबर, फास्फोरस, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, पोटेशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं।

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए लौकी का जूस

लौकी का जूस इतने सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद, यह कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को लौकी का जूस नहीं पीना चाहिए।

किडनी से संबंधित समस्याओं में

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किडनी से संबंधित समस्याओं में लौकी का जूस नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद पानी समस्या को और बढ़ा सकता है।

कमजोर पाचन में

जिन लोगों का पेट ठीक नहीं रहता है, उन लोगों को लौकी के जूस से परहेज करना चाहिए। इससे आपको दस्त और उल्टी की समस्या हो सकती है।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खतरनाक है लौकी का जूस

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को लौकी का जूस नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद ऑक्सलेट शिशु को नुकसान हो सकता है।

एलर्जी में नहीं पीना चाहिए लौकी का जूस

अगर आपको कड़वी चीजों से एलर्जी है, तो आपके लिए लौकी का जूस खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपके हाथ-पैरों में सूजन आ सकती है।

खून पतला करने वाली दवा के सेवन में

खून पतला करने वाली दवा का सेवन करने वाले लोगों को लौकी का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो खून को पतला करने का काम करते हैं।

कॉन्स्टिपेशन में न पिएं  

लौकी के जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर में पाया जाता है। ऐसे में जो लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भूल से भी लौकी का जूस नहीं पीना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com