अगर हम आम की बात करें, तो यह फलों का राजा है। आम लगभग सभी को पसंद होता है और खाने में भी काफी टेस्टी होता है। आम गर्मी का फल है, जो पोषक तत्वों का भंडार भी होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना आम के पत्तों की चाय पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आम के पत्तों में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स, टेरपेनोइड्स, एंथोसायनिन, और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको आम के पत्तों की चाय पीनी चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको आम के पत्तों की चाय पीनी चाहिए। इसमें कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर आप अपनी आंखों को निरोग रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आम के पत्तों की चाय पीनी चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को आम के पत्तों की चाय का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें टैनिन्स और एंथोसायनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने का काम करते हैं।
हालांकि, आपको आम के पत्तों की चाय पीते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसे लिमिट में पिएं। ज्यादा पीने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com