एसिडिटी होना एक आम समस्या है, जो कई लोगों को परेशान करती है। यह समस्या ज्यादातर गलत खानपान की वजह से होता है। आइए जानें इससे राहत पाने के लिए कुछ आसान तरीके।
पुदीना पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पाचन में मदद करता है। खाने के बाद पुदीने की चाय लेने से पेट की जलन और भारीपन में राहत मिलती है।
अदरक पेट की गैस और एसिडिटी को कम करता है। इसे चाय में डालकर या कच्चा अदरक चूसकर रोजाना लेने से पेट की जलन में आराम मिलता है।
सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू मिलाकर पीने से पेट का pH संतुलित रहता है। यह एसिडिटी को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
अलसी पेट को ठंडक पहुंचाती है और एसिडिटी को नियंत्रित करती है। इसे पानी में भिगोकर या दही के साथ खाने से पाचन बेहतर होता है और जलन कम होती है।
पेट की मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए रोजाना हल्की वॉक या योग करें। यह पाचन में मदद करता है और गैस या जलन की समस्या को कम करता है।
भारी, तैलीय और मसालेदार भोजन एसिडिटी बढ़ा सकते हैं। दिन में 5–6 छोटे और हल्के भोजन लें। धीरे-धीरे खाना खाएं और ओवरईटिंग से बचें।
तनाव, चिंता और नींद की कमी भी एसिडिटी को बढ़ाते हैं। मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग और पर्याप्त नींद लेने से पेट की समस्या कम होती है।
इन उपायों को अपनाकर आप एसिडिटी से राहत पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva