गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से 1 महीने में दिखेंगे ये बदलाव


By Farhan Khan06, Feb 2025 02:25 PMjagran.com

घी में मौजूद पोषक तत्व

घी में सैचुरेटेड फैट के अलावा विटामिन-ए, विटामिन-ई और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।

गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे सेहत पर क्या असर पड़ता है? आइए इसके बारे में जानें।

एसिडिटी से राहत

घी में ब्यूटिरिक एसिड मौजूद होता है। ऐसे में गुनगुने पानी के साथ घी पीने से पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

होगा वेट लॉस

घी में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आपको भी गुनगुने पानी में घी डालकर इसका सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में घी डालकर पी सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाएगा।

जोड़ों के दर्द में रामबाण

घी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपके भी जोड़ों में दर्द रहता है, तो इसके लिए रोज गुनगुने पानी में घी डालकर पिएं।

याददाश्त होती है मजबूत

गुनगुने पानी में घी डालकर पीने से याददाश्त मजबूत होती है। साथ ही तनाव भी कम हो जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com