रोजाना गुड़ की चाय पीने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav30, Jul 2024 08:00 AMjagran.com

चाय से होती है दिन की शुरुआत

भारत में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। चाय के बिना लोगों को कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है। वहीं, कुछ लोगों को सिरदर्द की शिकायत भी होने लगती है।

चीनी की चाय

अधिकतर लोग चाय बनाते समय चीनी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, चीनी का ज्यादा इस्तेमाल करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं।

गुड़ की चाय है बेहतर विकल्प

ऐसे में चाय में चीनी की बजाय गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ की चाय पीने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

गुड़ की चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे संक्रामक रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते हैं।

पीरिएड्स के दर्द से राहत

इस चाय का सेवन करने से पीरिएड्स में होने वाले दर्द, ऐंठन से राहत मिलती है। इसके अलावा पेट दर्द आदि शिकायतों से भी राहत मिलती है।

बॉडी को करे डिटॉक्स

गुड़ की चाय शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर करती है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचाव होता है।

वेट लॉस में मददगार

गुड़ की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर वेट लॉस जर्नी में हैं तो गुड़ की चाय का सेवन जरूर करें।

पाचन होता है दुरुस्त

यह चाय पीने से पाचन संबंधी शिकायतें दूर होती हैं। इसके रोजाना सेवन से गैस, ब्लोटिंग, कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है।

गुड़ की चाय पीने से सेहत को ये लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM