गिलोय का जूस पीने के 5 जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra01, Jan 2025 04:06 PMjagran.com

गिलोय का जूस

अक्सर लोगों को गिलोय का जूस पीना बेहद पसंद होता है। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि गिलोय का जूस पीने से क्या फायदे होते हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

गिलोय में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करना

गिलोय में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसका जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी कम रहता है।

हार्ट को हेल्दी रखना

गिलोय का जूस पीने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। इसे पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही, शरीर हेल्दी रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

इसमें एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। गिलोय का जूस पीने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है।

कब्ज से छुटकारा

अगर आप कब्ज, गैस या अपच की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो गिलोय का जूस फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से कब्ज की समस्या दूर होने लगती है।

खून की कमी को दूर करना

एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए गिलोय का जूस बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से शरीर में खून की कमी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ