ज्यादा मूंगफली खाने से हो सकते हैं ये गंभीर रोग


By Farhan Khan24, Dec 2024 02:27 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली

मूंगफली में विटामिन-ई, फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हड्डियां होती है मजबूत

मूंगफली खाने में काफी टेस्टी होती है, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है।

ज्यादा मूंगफली खाने के नुकसान

हालांकि मूंगफली खाते समय इसकी मात्रा का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि ज्यादा मूंगफली खाने से कौन-से गंभीर रोग हो सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।

पाचन संबंधी समस्याएं

अगर आप मूंगफली का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो ऐसे में आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है।

ब्लड प्रेशर की समस्या

मूंगफली में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकती है। आपको इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

हो सकती है एलर्जी

मूंगफली ज्यादा खाने से आपको स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। शरीर पर सूजन, लालिमा, खुजली और लाल चकत्ते हो सकते हैं।

दिल से संबंधित परेशानियां बढ़ने का खतरा

कई स्टडी में ऐसा पाया गया है कि ज्यादा मूंगफली खाने से दिल से संबंधित परेशानियां बढ़ने का खतरा बना रहता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

100 ग्राम मूंगफली खाएं

इन समस्याओं से बचने के लिए एक दिन में 100 ग्राम से अधिक मूंगफली नहीं खानी चाहिए। आप इन्हें नाश्ते के साथ भी खा सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com