अंजीर का पानी सेहत के लिए है रामबाण, पीने से होते हैं गजब के फायदे


By Ashish Mishra22, Jan 2025 06:00 AMjagran.com

अंजीर का सेवन

अक्सर लोग अंजीर को रात में भिगोकर सुबह इसका सेवन करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखते हैं। आइए जानते हैं कि अंजीर का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?

अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-ई,ए, बी के और फास्फोरस पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

अंजीर का पानी पीने के फायदे

रात में सोते समय अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका पानी पी लें। ऐसा करने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार

सुबह अंजीर का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है। इसके साथ ही, हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

अंजीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। सुबह इसका पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। सुबह अंजीर का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है।

त्वचा पर आता है निखार

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसका पानी पीने से त्वचा पर निखार आने लगता है। इसके साथ ही, रिंकल्स और झुर्रियां की समस्या से दूर होने लगती है।

हड्डियों को मजबूत करने में मददगार

अंजीर के पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसे पीने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ