मौसम बदलने पर कई लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए घरेलू उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि अजवाइन का काढ़ा पीने से किन रोगों से छुटकारा मिलता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे पीने से कई रोग दूर होते हैं।
अजवाइन का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे मौसमी रोगों के इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता है और खांसी-जुकाम से भी छुटकारा मिलता है।
नाक से बलगम आने पर अजवाइन का काढ़ा पी सकते हैं। इसे पीने से बलगम साफ होता है और सांस लेने में भी परेशानी नहीं होती है।
मोटापे की समस्या का सामना करने वाले लोगों को सुबह अजवाइन का काढ़ा पीना चाहिए। इसे पीने से तेजी से वजन कम होने लगता है।
अपच, कब्ज और गैस की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन का काढ़ा पी सकते हैं। इसे पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
पैन में 2 चम्मच अजवाइन, कुछ तुलसी के पत्ते, 2-2 काली मिर्च और लहसुन की कलियां कूटकर पानी मिला लें। इसे पकाने के बाद शहद मिलाकर पी लें।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ