डायना पेंटी बॉलीवुड की हॉट डीवा हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका हर लुक अट्रैक्टिव होता है।
एक्ट्रेस के इंडियन लुक्स बेहद कमाल के होते हैं। साड़ी हो या लहंगा डीवा हर लुक में जन्नत का नूर लगती हैं। फैंस भी उनके एथनिक ऑउटफिट्स को खूब पसंद करते हैं।
आज हम आपको अभिनेत्री की हॉट साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप संगीत नाइट में पहनकर महफिल लूट सकती हैं।
डायना गोल्डन कलर की सिक्विन वर्क साड़ी जीरो नेक ब्लाउज में अपनी बोल्डनेस से फैंस को दीवाना बना रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
अभिनेत्री की ग्रीन नेटिड साड़ी नूडल स्ट्रैप टसल लेस ब्लाउज संगीत नाइट में आपके लुक में चार चांद लगा देगा। आप भी डीवा की तरह साड़ी ड्रेप करें।
एक्ट्रेस का रेड प्लेन साड़ी लुक डिजाइनर ब्लाउज के साथ कहर ढ़हा रहा है। ऐसी प्लेन साड़ियां सिंपल दिखने के साथ स्टाइलिश लुक देती हैं।
संगीत के लिए डायना के जैसी नियोन ट्रांसपेरेंट साड़ी शिमरी वर्क हाल्टर नेक ब्लाउज भी बेस्ट ऑप्शन है। इसको पहनकर आप हुस्न की मल्लिका दिखेंगी।
डायना पेंटी की पिंक और व्हाइट कॉम्बिनेशन वाली शिमरी टाई एंड डाई साड़ी स्मार्ट लुक दे रही है। इसके साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज बेस्ट लग रहा है।
All Photo Credit : Instagram