दाल चावल या रोटी: सेहत के लिए क्‍या बेहतर है?


By Priyam Kumari27, Feb 2025 07:00 PMjagran.com

चावल या रोटी क्या है सबसे बेस्ट?

खाने में दाल को शायद आप भी खूब पसंद करते होंगे, लेकिन दाल के साथ क्या खाना बेहतर है- चावल या रोटी? यह सवाल अक्सर मन में आता है।

दाल के साथ क्या खाएं?

दाल-चावल और दाल-रोटी दोनों ही कॉम्बिनेशन स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होते हैं, लेकिन आइए जानते हैं सेहत के लिए कौन-सा बेहतर है।

दाल-चावल खाने के फायदे

भारतीय खान-पान का सबसे कॉम्बिनेशन दाल और चावल है। दाल में प्रोटीन होता है। वहीं, चावल कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत है। आइए जानते हैं दाल-चावल खाने के फायदे के बारे में।

एनर्जी बूस्टर

दाल-चावल खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

पाचन में मददगार

चावल का सेवन पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि यह जल्दी पच जाता है। वहीं, इसका असर पेट पर भी ज्यादा नहीं होता।

दाल-रोटी खाने के फायदे

आजकल बहुत से लोग दाल-रोटी खाना काफी पसंद करते हैं। ब्लड शुगर और वजन कंट्रोल करने वाले के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

लंबे समय तक पेट रहता है भरा

चावल की तुलना में रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा सा लगता है। वहीं, बार-बार भूख नहीं लगती।

फाइबर से भरपूर

रोटी पाचन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva