हैप्पी हार्मोन के लिए खाएं ये चीजें, चेहरे पर बनी रहेगी मुस्‍कान


By Farhan Khan27, Feb 2025 05:00 PMjagran.com

हैप्पी हार्मोन कितने के प्रकार के होते हैं?

इंसान के खुश रहने में हैप्पी हार्मोन अहम भूमिका निभाता है। शरीर में चार प्रकार के हैप्पी हार्मोन होते हैं। इन्हें डोपामाइन, ऑक्सिटॉक्सिन, सिरोटोनिन और एंडोर्फिन कहा जाता है।

हैप्पी हार्मोन की कमी होने से क्या होता है?

अगर शरीर में इन हार्मोन की कमी होने से व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है। ऐसे में इसके लिए जरूरी है कि शरीर में हैप्पी हार्मोन्स की कभी कमी न हो।

हैप्पी हार्मोन से जुड़े फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो बॉडी में हैप्पी हार्मोन को बूस्ट करने का काम करते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें।

आंवला है बेस्ट

हैप्पी हार्मोन्स को बूस्ट करने के लिए डाइट में सिट्रस रिच फूड जरूर शामिल करें। सिट्रस फूड में आंवला, बेरीज, नींबू, संतरा आदि शामिल हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत हैं और नियमित रूप से इनका सेवन करने से तनाव और चिंता से लड़ने में मदद मिल सकती है।

कॉफी का सेवन करें

इसके अलावा, रोजाना सुबह और शाम के समय कॉफी का सेवन जरूर करें। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।

डार्क चॉकलेट डाइट में शामिल करें

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि डार्क चॉकलेट खाने से शरीर को एंडोर्फिन बूस्टर मिल सकता है। इससे हैप्पी हार्मोन्स बूस्ट होता है।

अलसी के बीज खाएं

सूखे मेवे समेत आंवला, अखरोट, अलसी के बीज को डाइट में जरूर शामिल करें। इससे मूड में सुधार होता है। आपको भी सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com