1 नहीं बल्कि 7 तरह से करें दुपट्टा स्टाइल


By Akshara Verma27, Feb 2025 03:33 PMjagran.com

दुपट्टा लेने के स्टाइल

सूट और लहंगे के साथ दुपट्टे पहनने के पुराने तरीके आपके लुक को बोरिंग और डल बना सकते हैं। अगर आप दुपट्टे के लुक में चार-चांद लगाना चाहती हैं, तो इस स्टोरी को जरूर देखें।

क्लासिक ड्रेप स्टाइल

यह स्टाइल लहंगे को बहुत ही क्लासी और एलीगेंट लुक देता है। दुपट्टा को एक तरफ से अपनी कंधे पर रखें और दूसरी तरफ से उसे पेटीकोट या चोली के ऊपर लपेटें। यह स्टाइल साड़ी का भी खूबसूरत लुक देता है।

वन शोल्डर ड्रेप स्टाइल

लहंगे में कुछ हटकर और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो एक कंधे पर दुपट्टा डालने वाले इस स्टाइल को अपना सकती हैं। पहले दुप्पटे को एक कंधे पर अच्छे से सेट करें, फिर सामने से इसे अच्छे से लटकने दें। यह स्टाइल कॉकटेल पार्टियों और शादी के लिए एकदम परफेक्ट है।

डबल ड्रेप स्टाइल

स्टाइल के लिए सबसे पहले दुपट्टे को दो हिस्सों में बांटे और एक हिस्से को कंधे पर ड्रेप करें, फिर दूसरे हिस्से को अपनी पीठ के पीछे से निकालकर दूसरी कंधे पर डालें। यह तरीका आपके लुक को थोड़ा फॉर्मल और क्लासी बना सकता है।

केप ड्रेप स्टाइल

दुपट्टे को कैप स्टाइल में ड्रेप करना आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे करने के लिए दुपट्टे को दोनों कंधों पर रखें और पिन के साथ जोड़े। यह स्टाइल साड़ी और लहंगे के लुक में चार-चांद लगा देगा। साथ ही, यह आपको मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देगा।

बेल्ट ड्रेप स्टाइल

अपने सिंपल दुपट्टे को स्टाइलिश बनाने के लिए बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। पहले दुप्पटे को सेट करें। फिर, बेल्ट के साथ उसे कमर पर बांधकर खूबसूरत लुक दें। यह लुक न केवल स्टाइलिश लगेगा बल्कि आपको एक शेप भी देगा।

राइट हैंड ड्रेप स्टाइल

यह स्टाइल एक मिनिमलिस्टिक लुक देगा। सबसे पहले दुपट्टे को पतली प्लेट्स में मोडे और राइट हैंड की तरह रखें। फिर दूसरे हिस्से को लहंगे में अटकाकर एलिगेंट लुक ले। इस ड्रेप स्टाइल को आप साड़ी के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

गुजराती ड्रेप स्टाइल

फ्लोरल लहंगे को खूबसूरत लुक देने के लिए आप गुजराती स्टाइल को अपना सकती हैं। इस स्टाइल को अपनाकर आप अपने सिंपल लहंगे में चार चांद लगा सकती हैं। साथ ही, दुप्पटे के बॉर्डर और वर्क को अच्छे से दिखा सकती हैं।

दुपट्टे के इन स्‍टाइल्‍स को ट्राई करके आप लहंगे को एलिगेंट लुक दे सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:FreePik