कुछ फल ऐसे होते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट तो होते है, साथ ही उनकी पत्तियां भी सेहत के लिए काफी गुणकारी साबित होती है। अमरूद इन्हीं में से एक है। यह फल बरसात में खूब नजर आता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह में खाली पेट अमरूद के पत्ते चबाते हैं, तो इससे शरीर की कौन-सी परेशानियां दूर हो सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अमरूद की पत्तियों में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-के, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, कैटेचिन, क्वेरसेटिन, गैलिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
जो लोग रोजाना खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां जड़ तक मजबूत रहती है। इन पत्तियों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाई जा सकती है क्योंकि इनमें विटामिन-सी होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए अमरूद की पत्तियों से बढ़िया कोई चीज नहीं। ये पत्तियां पोटेशियम का रिच सोर्स होती है।
जिन लोगों का पेट आए दिन खराब रहता है। उन लोगों को सुबह खाली अमरूद की पत्तियां चबानी चाहिए। इससे आपका पेट एकदम बढ़िया हो जाएगा क्योंकि इनमें फाइबर होता है।
सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने का बेस्ट तरीका यह है कि सबसे पहले इन पत्तियों को अच्छे से धो लें और धोने के बाद इन चबाएं। अब आप चाहें इन्हें खा लें या इनका रस पीकर थूक दें।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com