दूध को किसी सुपरफूड कम नहीं माना जाता। यह शरीर को मजबूती और एनर्जी भी देता है। हालांकि इसका स्वाद भी काफी टेस्टी होता है। आपका रोजाना दूध का सेवन करना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रात में दूध में 2 खजूर भिगोकर खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-बी2, विटामिन बी12, फास्फोरस, आयोडीन, पोटेशियम, नियासिन, फोलेट, मैग्नीशियम, सेलेनियम और जिंक होता है।
खजूर में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-बी6, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अगर आप रात में रोजाना दूध में 2 खजूर भिगोकर खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है क्योंकि इसमें आयरन होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आप रात में दूध में 2 खजूर भिगोकर खा सकते हैं। इसमें पोटेशियम होता है।
हड्डियों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको डाइट में रात में दूध के साथ 2 खजूर शामिल करने चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए बेस्ट होता है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं। ऐसे में आपको आंखों के लिए विटामिन-ए से भरपूर खजूर वाला दूध पीना चाहिए।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com