आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते लोग उम्र से पहले बूढ़े हो रहे हैं। इससे बचने के लिए कुछ इफेक्टिव टिप्स भी बताई गई है।
आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताएंगे, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आप समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी हमेशा थकान महसूस करते हैं, तो यह शरीर के तेजी से बूढ़ा होने का संकेत हो सकता है। आपको इस संकेत को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
पेट की चर्बी बढ़ रही है और मांसपेशियां कमजोर होना यह इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि आप तेजी से बूढ़े हो रहे हैं। आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
चोट लगने के बाद जोड़ों में दर्द या अकड़न महसूस होना नॉर्मल है, लेकिन अगर आपके साथ ऐसा बिना किसी वजह से हो रहा है, तो यह समय से पहले बूढ़ा होने का संकेत है।
जब किसी को बुढ़ापा आता है, तो ऐसे में हड्डियां वीक होने लगती है। अगर किसी की हड्डियां समय से पहले कमजोर हो रही है, तो इसका मतलब है कि आप बूढ़े हो रहे हैं।
जिन लोगों को यह याद नहीं रहता है कि उन्होंने चीजें कहां रख दी है। ऐसे लोग समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं क्योंकि इनकी याददाश्त कमजोर हो रही है।
उम्र से पहले बूढ़ा होने से बचने के लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, हेल्दी डाइट लेनी चाहिए और रोजाना सुबह में एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com