सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं चिया सीड्स, ऐसे खाएं


By Amrendra Kumar Yadav15, Dec 2023 12:00 PMjagran.com

चिया सीड्स सेहत के लिए हैं फायदेमंद

चिया सीड्स स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इससे शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और पाचन दुरुस्त होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है चिया

चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन बी1 पाया जाता है।

होते हैं ये फायदे

चिया सीड्स का सेवन करने से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं, इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

पाचन तंत्र करता है दुरुस्त

चिया सीड्स का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

चिया सीड्स शरीर में उपस्थित बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

चिया सीड्स का रोजाना सेवन शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और दिन भर एक्टिव रहकर काम कर सकते हैं।

वेट लॉस में मददगार

चिया सीड्स वेट लॉस में मददगार होते हैं, शरीर के जिद्दी फैट से परेशान हैं तो चिया सीड्स का सेवन करें। इसके रोजाना सेवन से जल्द ही वेट लॉस होने लगेगा।

कैसे करें सेवन?

चिया सीड्स का सेवन करने के लिए इन्हें भिगोकर कर सकते हैं। इसके अलावा सलाद या दूसरे बीजों के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com