मोरिंगा का पत्ता चबाने के 5 फायदे


By Ashish Mishra04, Jan 2025 10:00 PMjagran.com

मोरिंगा का पत्ता

अक्सर लोग मोरिंगा का पत्ता खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि मोरिंगा का पत्ता चबाने से क्या फायदे होते हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

मोरिंगा के पत्ते में पाए जाने वाले पोषक तत्व

मोरिंगा के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, डी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करना

मोरिंगा पत्ते में विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इस पत्ते को चबाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है और शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

मोरिंगा के पत्ते को चबाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके अलावा, कब्ज, सूजन, गैस की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

हार्ट को हेल्दी रखना

मोरिंगा का पत्ता खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

इन मरीजों के लिए मोरिंगा का पत्ता बेहद लाभकारी होता है। इस पत्ते को खाने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है। इसके लिए डाइट में मोरिंगा पत्ता शामिल करें।

हड्डियों को मजबूत करना

मोरिंगा में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके पत्ते को चबाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और मांसपेशियों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ