अरंडी के तेल से दूर होंगे कई रोग


By Ashish Mishra06, Jul 2024 01:20 PMjagran.com

अरंडी का तेल

हेल्थ के लिए अरंडी का तेल बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि इस तेल के उपयोग से कौन से रोग दूर होने लगते हैं?

अरंडी के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें विटामिन ई, खनिज, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इस तेल की तासीर गर्म होती है।

अरंडी के तेल के फायदे

इस तेल के के इस्तेमाल से स्किन समेत हड्डियों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। इसके अलावा, यह तनाव को भी दूर करने में मददगार है।

पाचन को दुरुस्त करना

अरंडी का तेल पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करके पाचन को दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लिवर को हेल्दी रखना

अरंडी का तेल लिवर की क्रियाशीलता को बढ़ाने में मददगार है और ग्लूटाथियन के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है। जिसकी वजह से लिवर हेल्दी रहता है।

ड्राई आइज की समस्या से छुटकारा

अरंडी का तेल केमिकल फ्री होता है। इसकी एक-एक बूंद आंखों पर डालने से ड्राई आइज की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा, इंफेक्शन होने का खतरा भी कम होता है।

इंफ्लेमेशन कम करना

अरंडी का तेल शरीर से एक्स्ट्रा आयरन को निकालने में मदद करता है। इससे ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के साथ शरीर में इंफ्लेमेशन कम होता है।

तनाव को कम करना

अरंडी का तेल शरीर को रिलैक्स रखने में मदद करता है, जिससे तनाव की समस्या दूर होने लगती है। इसके उपयोग से व्यक्ति का मानसिक हेल्थ भी बेहतर रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagan.com के साथ