बारिश में आंखों को इंफेक्शन से बचाने के लिए क्या करें?


By Farhan Khan06, Jul 2024 01:16 PMjagran.com

आंखों में इंफेक्शन

बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा सबसे अधिक बना रहता है।

आंखों को इंफेक्शन से बचाने के लिए क्या करें?

हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसे में आंखों का ख्याल रखने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि बारिश में आंखों को इंफेक्शन से बचाने के लिए क्या करना चाहिए?

आंखों को छूने से बचें

आंखों को इंफेक्शन से बचाने के लिए रोजाना सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोते रहें और आंखों को छूने से बचें।

आंखों को वॉश करें

अगर आप बारिश में भीग गए हैं, तो ऐसे में आंखों को सादे-साफ पानी से जरूर वॉश कर लें।

तौलिया शेयर न करें

पर्सनल केयर से जुड़ी चीजें जैसे कि नैपकिन या तौलिया दूसरों के साथ शेयर न करें क्योंकि इन चीजों में बैक्टीरिया का जोखिम रहता है।

स्विमिंग पूल में न जाएं

इस मौसम में स्विमिंग पूल में जाने से बचें। इससे आपकी आंखों में इंफेक्शन के अलावा नाक, कान और त्वचा को भी नुकसान हो सकता है।

आंखों को साफ ठंडे पानी से धोते रहें

मानसून के दौरान समय-समय पर आंखों को साफ ठंडे पानी से धोते रहें। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होगा।

विटामिन से भरपूर चीजें खाएं

आंखों को इंफेक्शन से बचाने के लिए विटामिन और खनिजों से भरपूर संतुलित आहार अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

ये उपाय आपको आंखों में इंफेक्शन होने से बचाएंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com