पान के पत्ते के ये फायदे जानेंगे तो चौंक जाएंगे


By Farhan Khan31, Oct 2025 04:32 PMjagran.com

पान का पत्ता होता है हेल्दी

पत्ते हमारी सेहत के लिए हमेशा से ही फायदेमंद रहे हैं। ये खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं। आपको भी रोजाना इनका सेवन करना चाहिए। पान का पत्ता भी इन्हीं में शामिल है, जिसे अमूमन लोग खाना पसंद करते हैं।

पान का पत्ते खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना पान का पत्ता खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पान के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व

पान के पत्ते में विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर को निरोग रखते हैं।

पेट रहेगा चकाचक

पान के पत्ते में फाइबर होता है और फाइबर पेट को अच्छा रखने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना इस पत्ते का सेवन करना चाहिए। आपको चंद दिनों में ही फर्क नजर आने लग जाएगा।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको पान के पत्ते खाने चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

पान के पत्ते कैल्शियम का रिच सोर्स होते हैं और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना खाली पेट पान के पत्ते खाने चाहिए।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको पान के पत्ते खाने चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।  

पान के पत्ते लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको पान के पत्तों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें, लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से सेहत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com