आयुर्वेद की दुनिया में अश्वगंधा काफी असरदार और रामबाण जड़ी बूटी मानी जाती है। यह बड़े से बड़ा रोग भी बेहद आसानी से ठीक कर सकता है। आपको इसे डाइट में शामिल करना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर अश्वगंधा किन बीमारियों में काम आता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सके और शरीर निरोग रह सकें।
अश्वगंधा में विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-डी, विटामिन-ई, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। वीक इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आपको डाइट में अश्वगंधा शामिल करना चाहिए। इनमें विटामिन-सी होता है।
अगर आप स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। यह विटामिन-ई से भरपूर होता है और विटामिन-ई स्किन को निरोग रखता है।
जिन लोगों की हड्डियां समय से पहले वीक हो गई है। उन लोगों के लिए अश्वगंधा किसी अमृत से कम नहीं है। यह हड्डियों को मजबूत बना सकता है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।
अश्वगंधा में पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है। ऐसे में आपको सुबह और शाम अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। इससे आपका दिल निरोग रह सकता है।
हालांकि, आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि आपको अश्वगंधा ज्यादा नहीं खाना चाहिए। ज्यादा खाने से सेहत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com