अरबी के पत्ते स्वाद से भरपूर होते हैं। इन पत्तों से स्वादिष्ट पकोड़े, साग, सब्जी आदि कई डिशेज बनाई जाती हैं, जो शरीर को कई रोगों से भी बचाते हैं।
अरबी के पत्तों में आयरन, विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आइए इन पत्तों के फायदों के बारे में जानते हैं।
जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए अरबी के पत्ते काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं क्योंकि इन पत्तों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।
अरबी के पत्तों में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। आप अपनी डाइट में इन पत्तों को शामिल कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं।
अरबी के पत्ते फाइबर और मेथियोनीन से भरपूर होते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
अरबी के पत्तों में विटामिन-ए पर्याप्त होता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। अगर आप इन पत्तों को अपनी डाइट में सीमित मात्रा में शामिल करते हैं, तो आंखों से जुड़ी बीमारी मायोपिया, मोतियाबिंद आदि से बच सकते हैं।
अरबी के पत्ते वजन कम करने में भी मदद करते हैं। इनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक और फैट की मात्रा कम होती है। आप वेट लॉस डाइट में भी अरबी के पत्तों को शामिल कर सकते हैं।
एनीमिया के मरीजों के लिए अरबी के पत्ते वरदान से कम नहीं हैं। ये आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com