स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं, इससे मोटापे और मधुमेह में आराम मिलता है।
कुछ लोग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अमरूद और आम के पत्तों की चाय बनाकर सेवन करते हैं, इसके अलावा सेब की चाय से बढ़ते शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
आइए जानते हैं रोजाना सेब की चाय का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में।
सेव की चाय में Flavonoids होते हैं, यह जरूरी पोषक तत्व आंखों की समस्या को दूर करने में सहायक होता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट भी डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए सेब की चाय पीने की सलाह देते हैं।
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो रोजाना सेब की चाय का सेवन कर सकते हैं।
सेब में पोटैशियम पाया जाता है, पोटैशियम युक्त खाना खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, इसके लिए रोजाना सुबह की शुरुआत सेब की चाय से करें।