सुबह 30 मिनट करें Brisk Walk, मिलेंगे ढेरों फायदे


By Amrendra Kumar Yadav16, Jun 2024 09:11 AMjagran.com

बदलती लाइफस्टाइल

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव के चलते लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।

फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर

बढ़ते वर्कलोड की वजह से लोगों के पास जिम और एक्सरसाइज करने का समय नहीं रहता है और वे फिजिकली एक्टिव नहीं रह पाते हैं। ऐसे में सुबह खुद के लिए थोड़ा समय निकालकर ब्रिस्क वॉकिंग कर सकते हैं।

क्या है ब्रिस्क वॉकिंग?

ब्रिस्क वॉकिंग को चलने और दौड़ने के बीच की स्थिति कहा जा सकता है। इसमें तेज कदमों के साथ चलना होता है। इससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

ब्रिस्क वॉक करने से हार्ट हेल्दी रहता है। रोजाना 30 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

स्ट्रेस होता है कम

ब्रिस्क वॉक करने से स्ट्रेस भी कम होता है। इसके साथ ही दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं, जिस वजह से वर्क प्रोडक्टिविटी भई बढ़ती है।

वेट लॉस में मददगार

वहीं, अगर आप वेट लॉस की जर्नी में हैं तो ब्रिस्क वॉक बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। ब्रिस्क वॉक करने से तेजी से कैलौरी बर्न होती हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

बैक पेन से मिलती है राहत

रोजाना ब्रिस्क वॉक करने से बैक पेन की समस्या से भी राहत मिलती है। दरअसल, ब्रिस्क वॉक करने से शरीर में लचीलापन आता है और जकड़न खत्म होती है जिससे बैक पेन में राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

ब्रिस्क वॉक करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है क्योंकि शरीर की धमनियां अच्छे से खुलती और सिकुड़ती हैं। इस कारण से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

ब्रिस्क वॉक करने से सेहत को ये लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com