सर्दी हो या फिर गर्मी आइसक्रीम का सेवन लोग बड़े चाव से करते हैं। हालांकि आइसक्रीम खाने के बाद कुछ चीजों को खाने से परहेज करनी चाहिए नहीं तो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
आइसक्रीम का सेवन करने के बाद में खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
आइसक्रीम खाने के बाद में खट्टे फलों का सेवन करने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है। खट्टे फलोें में एसिड पाया जाता है जो पाचन खराब कर सकते हैं।
आइसक्रीम खाने के बाद में अल्कोहल का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। वहीं कई बार लूज मोशन की भी समस्या हो सकती है।
अक्सर लोग आइसक्रीम खाने के बाद स्पाइसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे पेट में जलन और गैस आदि की शिकायत होती है। इस वजह से आइसक्रीम खाने के बाद स्पाइसी खाने से बचना चाहिए।
आइसक्रीम खाने के बाद चाय या कॉफी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसकी वजह से सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।
पहले ठंडी आइसक्रीम खाने और बाद में गर्म चाय या कॉफी का सेवन करने से पेट का तापमान बदलता है, जिस वजह से पाचन भी बिगड़ सकता है।
वहीं, आइसक्रीम खाने के बाद में ठंडा पानी पीने से भी बचना चाहिए। इसकी वजह से पाचन तंत्र धीमा हो सकता है और गैस,एसिडिटी की शिकायत होती है।
आइसक्रीम खाने के बाद में इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com