सनातन धर्म में हवन करने का विशेष महत्व होता है। इसकी राख भी किसी कई समस्या को दूर करती है। आइए जानते हैं कि हवन की राख से कौन से उपाय करने चाहिए?
हवन करते समय मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। हवन की राख भी मंत्रों से भरपूर होती है और यह जीवन में आने वाली पेरशानियों को भी दूर करने में भी मदद करती है।
जीवन में सफल होने से लेकर आर्थिक तंगी को दूर करने तक हवन की राख के कई फायदे होते हैं। इसके साथ ही दोष से भी छुटकारा मिलता है।
ग्रह दोष होने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लाल कपड़े में हवन की राख रखकर पास के मंदिर के आंगन में गाड़ दें। इससे ग्रह दोष दूर होने लगते हैं।
कई बार व्यक्ति को सोते समय डरावने सपने दिखाई देते हैं। इससे बचने के लिए हवन की राख को एक पुड़िया में करके तकिए की नीचे रख लें। ऐसा करने से बुरे सपने नहीं आएंगे।
अगर आप रोगों का सामना कर रहे हैं तो 1 चुटकी हवन की राख को पानी में मिलाकर स्नान करें। इसे त्वचा की समस्या भी दूर होने लगती है।
घर में बरकत के लिए हवन की राख को लाल कपड़े में करके तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
हवन के समय महत्वपूर्ण सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। हवन के बाद राख और बची हुई सामग्रियों को बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली सामग्री के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ