Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को करना होगा असफलता का सामना


By Ashish Mishra18, Apr 2024 08:15 AMjagran.com

कार्य में असफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई जातकों को व्यापार में नुकसान होगा।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें।

वृषभ राशिफल

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।

कर्क राशिफल

आज आपको अपनी लाइफ में कुछ चेंज लाना होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए संभलकर चलने का है। यात्रा आदि पर जाएं तो अपने सामान और धन की रक्षा करें। साथ ही आपको कोई बड़ा ऑफर मिले तो सोच विचार कर कार्यक्षेत्र में निवेश करें।

कन्या राशिफल

आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। इससे आपको लाभ का योग बनेगा। साथ ही प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन बन सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशिफल

आज आप किसी नए कार्य का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए ही रोक दें। नहीं तो आपको कुछ हानि उठानी पड़ सकती है। शेयर मार्केट आदि का काम करते हैं, तो आज कोई बड़ा निवेश न करें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी अपने को सदा के लिए खो सकते हैं, जिस कारण आपका मन अशांत रह सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा आदि भी करनी पड़ सकती है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला रहेगा। आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है।

मकर राशिफल

आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें तो अच्छा होगा। आज आप अपने मित्र या परिवार वालों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं। आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से वाद विवाद हो सकता है।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ