आईपीएल 2008 से लेकर 2014 तक लगातार हर सीजन किसी न किसी सीजन गेंदबाज के खाते में हैट्रिक आई थी।
आज हम आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड कायम किया।
आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के एल बालाजी लीग में हैट्रिक लेने वाले पहले बॉलर बने। उन्होंने पंजाब के खिलाफ इरफान पठान, पीयूष चावला और वीआरवी सिंह को आउट किया था।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मखाया एनटिनी ने 2008 सीजन में केकेआर के खिलाफ हैट्रिक लिया था।
पंजाब के लिए युवराज सिंह ने 2009 सीजन में आरसीबी और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिये थे।
डेक्कन के लिए खेलते हुए हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने 2009 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक लिया था।
अमित मिश्रा ने 2008 में दिल्ली, 2011 में डेक्कन चार्जर्स और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिये थे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रवीण कुमार ने 2010 में राजस्थान के खिलाफ हैट्रिक विकेट चटकाया था।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com