हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका हर गाना आते ही फेमस हो जाता है। इसके साथ ही फैंस उनके लटकों झटकों पर पर फिदा हैं।
शानदार डांसर होने के साथ सपना फैशन क्वीन भी हैं। डीवा अधिकतर अपने देसी लुक में भी नजर आती हैं। उनके हर इंडियन ऑउटफिट शानदार होता है।
तो आज हम आपको उनके ब्यूटीफुल साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी मौके पर कैरी करके पटोला दिख सकती हैं।
सपना ने येलो कलर की प्लेन साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग झुमके भी कैरी किए हैं।
समर फंक्शन के लिए इस तरह की व्हाइट नेटिड साड़ी फुल स्लीव्स ब्लाउज लुक काफी स्टाइलिश लुक दे रहा है। इसके साथ कर्ली हेयर मिनिमल मेकअप खूब जचेगा।
इस समर सीजन आप भी सपना चौधरी जैसी फ्लोरल प्रिंट कॉटन साड़ी पहनकर पटोला दिख सकती हैं। इसके साथ वन फोर्थ ब्लाउज मैच किया जा सकता है।
सपना पर्पल कलर की गोल्डन ब्रॉड एम्ब्रॉडयरी सिल्क साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज में कहर ढहा रही हैं। इसके साथ कंट्रास्ट ग्रीन बीड्स ज्वैलरी काफी जंच रही है।
गर्मियों में आप भी लाइट कलर की कॉटन सिल्क साड़ी पहन खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं। सपना ने इसके साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है।