सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को जहीर इकबाल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। दोनों ने फिल्म डबल एक्सएल में साथ में काम किया था।
जिसके चलते आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा की एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ब्यूटी विथ ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने स्कूल की पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर से की है। एक्ट्रेस बचपन से ही पढ़ने में बहुत होशियार थी।
इसके बाद एक्ट्रेस ने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय के प्रेमलीला विठ्ठलदास पॉलिटेक्निक कॉलेज से में फैशन डिजाइन में ग्रेजुएशन किया है।
सोनाक्षी सिन्हा मल्टी टैलेंटेड हैं। एक्ट्रेस एक्टिंग के अलावा सिंगिंग और डांसिंग में भी किसी से कम नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों के गाने में अपनी आवाज दी है।
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में आने से पहले ओवर वेट थी। एक्ट्रेस ने फिल्मों में आने से पहले अपना 30 किलो वजन कम किया था।
सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 28 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।