Hartalika Teej: नई दुल्हन पर खूब जंचेंगी इस तरह की साड़ियां


By Akanksha Jain31, Aug 2024 08:00 PMjagran.com

हरतालिका तीज 2024

हरतालिका तीज के इस दिन कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। इस साल ये व्रत 6 सितंबर को मनाई जाएगी।

रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड और साउथ की फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आप हरतालिका तीज पर रकुल के साड़ी लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं।

रकुल प्रीत सिंह के साड़ी लुक

रकुल प्रीत सिंह के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके शानदार साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

रकुल का लेटेस्ट लुक

रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट साड़ी लुक शेयर किया, जो काफी शानदार लग रहा है।

कॉटन साड़ी लुक

अगर आप अपने लुक को कंफर्टेबल बनाना चाहती हैं तो आप रकुल प्रीत सिंह की तरह ही कॉटन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

साटन साड़ी डिजाइन

फिलहाल साटन साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी रकुल प्रीत सिंह के इस साटन साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

पर्ल वर्क साड़ी लुक

 अपने लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए आप रकुल प्रीत सिंह की तरह ही पर्ल वर्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। 

सिल्क साड़ी लुक

आप चाहें तो सिल्क साड़ी को भी तीज पर कैरी कर सकती हैं। रकुल प्रीत सिंह का ये लुक काफी शानदार लग रहा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ