बॉलीवुड हो या कोई भी दूसरी इंडस्ट्री कुछ फिल्मों में हीरो हीरोइन की जोड़ी दर्शकों के दिलों को छू जाती हैं, और वो उनकी ऑल टाइम फेवरेट बन जाती हैं।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही हिंदी फिल्मों की टॉप ऑनस्क्रीन जोड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनमें से आपकी भी कोई न कोई जरूर फेवरिट होगी।
काजोल और शाह रुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की टॉप मोस्ट फेवरेट एवरग्रीन जोड़ी है। दोनों की कई फिल्मों में शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिली है।
आलिया भट्ट और वरुण धवन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। जैसे- हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्टूडेंस्ट्स ऑफ द ईयरऔर कलंक। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को पसंद है।
करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी भी बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट जोड़ियों में से एक है। वैसे तो दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं, लेकिन फिल्म 'जब वी मेट' में दोनों की जोड़ी सबसे ज्यादा अच्छी लगी।
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर की जोड़ी दर्शकों के बीच छा गई थी। दोनों ने और भी फिल्में साथ में की हैं।
एक जमाने में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी भी सुपरहिट जोड़ियों में से एक थी। कई फिल्मों में दोनों की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री दर्शकों को खूब जमी।