हरतालिका तीज पर पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे है?


By Ashish Mishra03, Sep 2024 12:30 PMjagran.com

हरतालिका तीज

सनातन धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज पर पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त कब है?

हरतालिका तीज कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका का व्रत 06 सितम्बर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं।

हरतालिका तीज पूजन शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 02 मिनट से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें

हरलातिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

हरतालिका तीज पर चढ़ाएं ये चीजें

इस दिन पूजा करते समय फल, फूल, मिठाई, माला, दूर्वा, बेलपत्र और शमीपत्र चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा होती है।

सोलह श्रृंगार करें

हरतालिका के दिन सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए। इससे मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। इसके अलावा, मां पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें।

हरतालिका तीज पर करें मंत्र का जाप

इस दिन ॐ शिवाय नमः, ॐ उमाये नमः, ॐ पार्वत्यै नमः और ॐ जगद्धात्रयै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मां पार्वती की कृपा बरसती है।

वैवाहिक जीवन में मधुरता

हरतालिका तीज पर शुभ मुहूर्त पर पूजा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। इसके साथ ही, पति-पत्नी के बीच रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ