लड्डू गोपाल के पुराने कपड़ों का क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra03, Sep 2024 11:56 AMjagran.com

लड्डू गोपाल की पूजा

कई लोग घर में लड्डू गोपाल को रखकर पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि गोपाल के पुराने कपड़ों को क्या करना चाहिए?

पूजा-पाठ करना

रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करना चाहिए। इससे मन पवित्र रहता है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।

लड्डू गोपाल को स्नान कराएं

गोपाल को स्नान कराने के बाद नया वस्त्र पहनाया जाता है। इस दौरान पुराने वस्त्रों उतार दिया जाता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि पुराने कपड़ों को क्या करें?

पुराने कपड़ों का क्या करें?

लड्डू गोपाल को पुराने कपड़े दोबारा नहीं पहनाना चाहिए। पुराने कपड़ों को पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। इसके अलावा, किसी धार्मिक संस्था में दान कर सकते हैं।

पुराने कपड़ों को मिट्टी में डाल दें

लड्डू गोपाल के पुराने वस्त्रों का भूमि विसर्जन भी कर सकते हैं। ऐसे में आप गड्ढा खोदकर पुराने कपड़ों को उसमें डालकर मिट्टी भर दें। इसके ऊपर पौधा भी लगा सकते हैं।

लड्डू गोपाल को भोग लगाएं

रोजाना गोपाल को स्नान कराने के बाद भोग लगाना चाहिए। भोग में मखाना, मखान-मिश्री और तुलसी को शामिल कर सकते हैं।

मंत्र का जाप करें

लड्डू गोपाल की पूजा करने समय ऊं देवकी सुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत मंत्र का जाप कर सकते हैं.

कार्य में सफलता

रोजाना स्नान करके लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ