आपका भी बच्चा चूसता है अगूंठा? हो सकते हैं ये 4 नुकसान


By Ashish Mishra25, Jan 2025 04:09 PMjagran.com

अंगूठा चूसने की आदत

कई बच्चों के अंदर यह आदत रहती है। यह आदत हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि बच्चा के अंगूठा चूसने से कौन से नुकसान हो सकते हैं?

गंभीर समस्या का कारण

बच्चों की यह आदत गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। कई बार इस आदत को दूर करने के लिए बच्चों की काफी देखभाल करनी पड़ती है।

अंगूठा चूसने के नुकसान

बच्चों की अंगूठा चूसने वाली आदत हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। इस आदत के बच्चों के मुंह में इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा, अन्य परेशानियों का सामना कर सकते हैं।

बोलने में परेशानी

कई बार अंगूठा चूसने से जीभ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे बच्चों को बोलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, साफ और स्पष्ट नहीं बोल पाते हैं।

दांतों को हो सकता है नुकसान

अंगूठा चूसने से दांतों की संरचना पर असर पड़ सकता है। इससे दांतों को नुकसान होने के साथ ही अंगूठे की ग्रोथ भी रुक जाती है। इस आदत को जल्द दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

आत्मविश्वास होता है कम

बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत उसके आत्मविश्वास को कम कर सकती है। इससे बच्चे को हेल्थ से जुड़ी अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अंगूठा हो सकता है पतला

अगर आपका बच्चा अंगूठा चूसता है, तो इस आदते से उसके अंगूठे कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा, बच्चे का शारीरिक विकास सही से नहीं हो पाता है।

अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़ाएं?

बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत को दूर करने के लिए उसे गुड़िया या खिलौना दीजिए। इसके अलावा, उससे समझाएं कि ऐसा करने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है या डॉक्टर से संपर्क करें।

पढ़ते रहें

बच्चों की गलत आदतों और उसके नुकसान के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ