बरसात का मौसम कई सारी बैक्टीरिया और फंगल से जुड़ी बीमारियों को लेकर आता है। ऐसे में मशरूम खाने से मना किया जाता है।
मानसून में मशरूम खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके भारी नुकसान के बारे में।
मानसून में मशरूम जल्दी खराब हो जाते हैं। इनका सेवन पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है।
गंदे या अधपके मशरूम स्किन एलर्जी या सांस की समस्या पैदा कर सकते हैं। इसलिए मानसून में मशरूम खाने से बचें।
मानसून में मशरूम की बनावट बदल जाती है, जिससे इन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है और पेट भारी लग सकता है।
नमी वाले मौसम में मशरूम पर हानिकारक बैक्टीरिया पनपते हैं, जो पेट और लिवर पर असर डाल सकते हैं।
फ्रेश न रखे जाने वाले मशरूम में सल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया विकसित हो सकते हैं, जो शरीर के लिए जहरीले होते हैं।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए मानसून में मशरूम नुकसानदायक साबित हो सकता है।
मानसून में मशरूम खाने से ये बीमारियां हो सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva