बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि फैशन सेंस को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का स्टाइल बहुत फैशनेबल है। वह अपने हर ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाती हैं।
अगर नई दुल्हन सादगी भरा अंदाज से सबका दिल जीतना चाहती हैं, तो सोनाक्षी के इन हेयरस्टाइल से आइडिया लें।
नई दुल्हन स्टाइलिश दिखने के लिए हर आउटफिट पर हाई बन हेयरस्टाइल बनाएं। सोनाक्षी का यह लुक एकदम बेस्ट है।
साड़ी हो या फिर लहंगा सोनाक्षी की तरह गजरा बन हेयरस्टाइल ट्राई करें। यह आपको सादगी भरा लुक देता है।
सोनाक्षी सिन्हा कर्ल हेयरस्टाइल में स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। नई दुल्हन इंडियन ड्रेस के लिए ऐसे हेयरस्टाइल चुनें।
नई दुल्हन गॉर्जियस दिखने के लिए सूट के साथ चोटी हेयरस्टाइल बना सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा।
हर मौके पर खास लुक के लिए पोनीटेल हेयरस्टाइल चुनें। इस तरह के हेयरस्टाइल काफी फैशनेबल होता है।
सोनाक्षी सिन्हा के इन हेयरस्टाइल को कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aslisona)