दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। आज यानी यह त्योहार शनिवार, 12 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं, साथ ही रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है।
रावण दहन इस बात का संकेत है कि बलशाली व्यक्ति भी अगर अधर्म का साथ देता है, तो उसकी अंत में हार ही होती है।
आज हम आपको कुछ खास संदेशों के बारे में बताएंगे, जिन्हें प्रियजनों को भेजकर दशहरा की शुभकामनाएं विश कर सकते हैं।
रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो, प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो
अपने भीतर के रावण को, जो खुद आग लगाएगा सच मानिए सही मायने में, वही दशहरा मनाएगा।
अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय
बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो, राम बसे आपके मन में, रावण कभी न आपके आसपास हो।
आप प्रियजनों को ये संदेश भेजकर दशहरा की शुभकामनाएं विश कर सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com