घर में चाहिए सुख-समृद्धि, तो महिलाएं रात में न करें ये काम


By Mahak Singh17, Dec 2022 06:15 PMjagran.com

सुख-समृद्धि

हिन्दू धर्म में स्त्री को लक्ष्मी का रूप माना जाता है, कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का अनादर होता है, वहां कभी भी सुख-समृद्धि का वास नहीं होता है।

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जिन्हें महिलाओं को रात को सोने से पहले नहीं करना चाहिए।

रात को बाल धोना

वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आर्थिक परेशानी आ सकती है।

खाने की चीजें

सूर्यास्त के बाद महिलाओं को किसी के घर दूध, दही, नमक, तेल और प्याज लेने नहीं जाना चाहिए, ऐसा करने से धन की हानि होती है।

झूठे बर्तन

वास्तु के अनुसार, रात को झूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए, इससे घर में मनमुटाव और धन की हानि होती है।

घर की सफाई

सूर्यास्त के बाद घर की सफाई नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।