जीवन में इन चीजों के होने से मिलती है बरकत


By Shantanoo Mishra04, Oct 2022 10:02 PMjagran.com

अगर बिल्ली चुनती है आपका घर

माना जाता है कि बिल्ली अगर घर में आशियाना बनाती है तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिल्ली में भग्यशाली स्थान भांपने की शक्ति होती है।

सांप का दिखाई देना

माना जाता है कि अचानक सांप के दिखाई देने से रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाते हैं और व्यक्ति के जीवने में खुशियां आती हैं।

अनजाने में ये गलती करना

ज्योतिष में यह बताया गया है कि गलती से उलटे कपड़े पहनना व्यक्ति को यह संकेत देता है कि जल्द उसके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।

मकड़ी का जाला देखकर न खाएं धोका

ज्योतिष के अनुसार घर में यदि मकड़ी का जाला दिखाई देता है तो वह अशुभ नहीं बल्कि शुभ संकेत होता है। इससे समझ जाएं कि आपके साथ जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है।

कुदरत भी देता है आपको संकेत

राह चलते अगर आप पर पेड़ से पत्ता टूटकर गिरे तो समझ जाइए कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।

एक और कुदरत का करिश्मा लाता है गुडलक

आपको यदि इंद्रधनुष नजर आता है तो यह आपके और आपके भविष्य के बहुत शुभ माना गया है।