चतुर्थी तिथि 24 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से लेकर 25 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार गणेश जयंती 25 जनवरी को है।
गणेश जयंती के दिन हरे रंग की चीजों के अलावा जरूरतमंद को वस्त्र, अनाज आदि का दान करें। ऐसा करने से रुके हुए काम सुचारू रूप से चलने लगेंगे।
गणेश जयंती के दिन मूंग की दाल में चावल मिलाकर दान करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
गणेश जयंती के दिन पक्षियों को मूंग की दाल खिलाएं। ऐसा करने से भी भगवान गणेश अति प्रसन्न होते हैं।
भगवान गणेश को दूर्वा अति प्रिय है। इसलिए गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश तो 11 या 21 जोड़ी में दूर्वा जरूर चढ़ाएं।
भगवान गणेश को हल्दी अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है कि गणपति को हल्दी चढ़ाने से वह अति प्रसन्न होते हैं।