सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी के लिए होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है।
हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है। धीरे-धीरे व्यक्ति के बिगड़े काम बनने लगते हैं। घर में समृद्धि भी आती है। आपको भी हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जिन पर हनुमान जी सदैव मेहरबान रहते हैं। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हनुमान जी इन राशियों पर खास मेहरबान रहते हैं। इस राशि के लोगों के पास कभी धन की कमी नहीं रहती। ये अपने जीवन में खूब धन कमाते हैं। सिंह राशि के जातक दयालु होते हैं।
सिंह राशि के जातकों के सभी काम बन जाते हैं। इनकी किस्मत हमेशा सोने की तरह चमकती रहती है। ये अपना हर एक फैसला बेहद सोच-समझकर लेते हैं और इनका फैसला सही भी साबित होता है।
मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। इन्हें खूब सफलता मिलती है और परेशानियां भी दूर रहती हैं। मेष राशि वाले लोग साहसी और बुद्धिमान होते हैं।
हनुमान जी इस राशि के लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होने देते। इस राशि के जातक बेहद हिम्मत वाले होते हैं। ऐसे लोगों के दिल शीशे की तरह साफ होता है।
वृश्चिक राशि के लोग हनुमान जी को बेहद प्रिय होते हैं। इस राशि के जातकों का जीवन खुशहाल बीतता है। वृश्चिक राशि के लोग कारोबार में खूब नाम कमाते हैं। इनका प्रमोशन भी जल्दी होता है।
हनुमान जी इन 3 राशियों पर सदैव मेहरबान रहते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com