आजकल खूब फैशन में हैं Hania Aamir जैसे पाकिस्तानी सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay29, May 2024 10:00 AMjagran.com

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर

हानिया आमिर पाकिस्तानी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिनकी एक्टिंग से ज्यादा फैंस उनके चांद से मुखड़े पर अपना दिल हारते हैं। एक्ट्रेस कई पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

हानिया इंडियन लुक में माशाल्लाह

हमेशा इंडियन ऑउटफिट में नजर आने वाली हानिया एथनिक लुक में माशाल्लाह बला की खूबसूरत लगती हैं। उनका हर लुक फैंस का दिल चुरा लेता है।

हानिया पाकिस्तानी सूट

तो यदि आप भी पाकिस्तानी सलवार-सूट पहनने का सोच रही हैं, तो हानिया आमिर के वार्डरोब से उनके कलेक्शन से आइडिया ले सकती हैं।

रेड पेंट सूट

अभिनेत्री रेड कलर के गोल्डन वर्क स्ट्रेट पेंट सूट में गॉर्जियस नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने मांग टीका और इयररिंग पेयर किए हैं।

प्लाजो सिल्क सूट

एक्ट्रेस का ग्रीन येलो हैवी गोटा वर्क प्लाजो सूट पाकिस्तानी सूट बेहद खूबसूरत लग रहा है। वलीमा पार्टी में आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

ब्लू प्लाजो सूट

आप निकाह में हानिया के इस ब्लू गोल्डन वर्क प्लाजो सूट को स्टाइल करके खुद को चांद का टुकड़ा बना सकती हैं। इसके साथ डीवा ने स्मॉल झुमकी से अपना लुक कंप्लीट किया है।

ब्लैक अनारकली सूट

वेडिंग में इस तरह पाकिस्तानी अनारकली सूट आपके लुक में नूर बढ़ा देते हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस के इस सूट से भी टिप्स ले सकती हैं।

व्हाइट शरारा सूट

हानिया का व्हाइट गोल्डन वर्क शरारा सूट विद गोल्डन बिग झुमके लुक काफी गॉर्जियस लग रहा है। लंबी लड़कियां ऐसे में खूब जचेंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ