माधुरी दीक्षित 90 एक दशक की हिट अभिनेत्री हैं। जो कि धक-धक गर्ल के नाम से भी फेमस हैं। अभिनेत्री अपने हर लुक से फैंस का दिल धड़का देती हैं।
57 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस का फैशन सेंस काफी स्टाइलिश है। अपने ग्लैमरस अंदाज से इस उम्र में भी माधुरी यंग अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।
तो आइए आज हम आपको फैशन आइकन माधुरी दीक्षित के यूनिक ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जो कि हर तरह की साड़ी के संग जचेंगे।
आप एक्ट्रेस की तरह किसी भी प्लेन साड़ी के संग ऐसे पैच ब्लाउज बनवा सकती हैं। या फिर इस तरह के ब्लाउज आजकल मार्केट में भी मिल रहे हैं।
माधुरी में प्लेन हैवी वर्क लहंगे के साथ वन शोल्डर प्लेन क्रैप फैब्रिक ब्लाउज पहना हुआ है। जो काफी स्टाइलिश लग रहा है।
यदि आपको पार्टी में अट्रैक्टिव लुक चाहिए, तो आप इस तरह एक साड़ी के साथ कोल्ड शोल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ये आपके लुक को हॉट बना देगा।
ऐसे फ्लोरल प्रिंट ग्लास नेक ब्लाउज सिंपल साड़ी के साथ खूब जचते हैं। आप भी इससे आइडिया ले सकती हैं।
हाई ने ब्लाउज भी काफी रॉयल लुक देते हैं। इन्हें आप साड़ी या लहंगे किसी के भी साथ कैरी करके खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।