हाथ मिलाने से आप किसी की भी सेहत के बारे में पता कर सकते हैं। इससे किसी व्यक्ति के दिल और दिमाग से जुड़ी परेशानियों के बारे में जाना जा सकता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि हैंडशेक करने से सेहत के बारे में क्या क्या संकेत मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
जब कोई व्यक्ति धीमी गति से हाथ मिलाता है तो इसका संकेत है कि उसे फ्यूचर में दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का रिस्क है।
जिन लोगों के हाथ की पकड़ ढीली होती है, ऐसे लोग डिप्रेशन के शिकार होते हैं। उनके शरीर पर थकान और कमजोरी हावी रहती है।
हाथ मिलाते वक्त अगर किसी के हाथ में ज्यादा पसीना आता है तो वो व्यक्ति हाइपरहाइड्रोसिस का शिकार हो सकता है।
इसके अलावा जिन लोगों के हाथ की पकड़ ढीली होती है, ऐसे संकेत गठिया और डिमेंशिया जैसे गंभीर रोग के बारे में बताते हैं।
1951 और 1976 के बीच हैंडशेक से जुड़ी एक रिसर्च की गई थी। इस रिसर्च में हैंडशेक से जुड़े काफी चौंकाने वाले परिणाम सामने आए थे।
इस रिसर्च में यह पाया गया कि जिन लोगों के हाथ की पकड़ कमजोर हो रही थी उन लोगों में मृत्यु का खतरा ज्यादा दिखा।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com