झुर्रियां बढ़ती उम्र के साथ होने वाली एक आम समस्या है। कई बार खराब लाइफस्टाइल के कारण भी झुर्रियां नजर आने लगती हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप झुर्रियों से राहत पा सकते हैं। आइए इन आदतों के बारे में जानें।
अगर आप झुर्रियों से राहत पाना चाहते हैं, तो रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें क्योंकि यह त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाती है।
अपनी डाइट में विटामिन-सी, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें शामिल करें। यह फूड्स झुर्रियों से राहत दिलाने में किसी रामबाण से कमी नहीं है।
झुर्रियों से बचने के लिए तनाव से बचने की कोशिश करें। इसके लिए रोजाना योग व ध्यान करने से बहुत फायदा मिलता है।
सिगरेट और शराब पीने से झुर्रियां जल्दी पड़ती हैं। ऐसे में इन चीजों का सेवन भूल से भी न करें। आपको जल्दी फर्क नजर आने लगेगा।
पेट के बल या करवट बदलकर लंबे समय तक सोने से चेहरे पर झुर्रियां जल्दी पड़ने लगती हैं। ऐसा करने से बचें।
त्वचा को हाइड्रेटेड और कोमल बनाए रखने के लिए पूरे दिन खूब पानी पिएं। इससे आपको झुर्रियों से जल्द छुटकारा मिलेगा।
ये आदतें झुर्रियां रोकने में कारगर हो सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com